राजस्थान की जनजातियाँ
राजस्थान में कुल जनसंख्या का लगभग 13.5% अनुसूचित जनजाति का है।
1. भील
- सबसे बड़ी जनजाति — उदयपुर, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा।
- हल्दीघाटी में राणा पूंजा भील सेनापति थे।
2. मीणा
- दूसरी सबसे बड़ी — जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर।
- मीणा = मत्स्य (मछली)।
3. गरासिया
- सिरोही और पाली जिले।
- मोर बंधिया विवाह परंपरा।
4. सहरिया
- एकमात्र आदिम जनजाति — बारां जिला।
परीक्षा टिप: सबसे बड़ी — भील | एकमात्र आदिम — सहरिया | मोर बंधिया — गरासिया।