मुख्य सामग्री पर जाएं
Official Pattern · BSER

REET Exam Pattern 2026 — Level 1 व Level 2

दोनों Level का ढांचा — कुल प्रश्न, अंक, समय और विषयवार विभाजन।

Level 1 — कक्षा 1 से 5 तक के लिए

  • 📝 कुल प्रश्न: 150 · कुल अंक: 150
  • ⏱ समय: 2 घंटे 30 मिनट
  • 🔤 सभी प्रश्न objective type (MCQ), समान अंक
विषयप्रश्न / अंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)30
भाषा I (Language I)30
भाषा II (Language II)30
गणित (Mathematics)30
पर्यावरण अध्ययन (EVS)30

Level 2 — कक्षा 6 से 8 तक के लिए

  • 📝 कुल प्रश्न: 150 · कुल अंक: 150
  • ⏱ समय: 2 घंटे 30 मिनट
विषयप्रश्न / अंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र30
भाषा I30
भाषा II30
गणित एवं विज्ञान (Maths/Science शिक्षकों के लिए) या सामाजिक अध्ययन (Social Studies शिक्षकों के लिए)60

जो उम्मीदवार दोनों Level के लिए eligible हैं, वे दोनों पेपर एक ही दिन दे सकते हैं।

Marking Scheme — क्या REET में Negative Marking है?

नहीं — गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटता।REET 2024 की official प्रश्न-पुस्तिका (BSER) के अनुसार प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है और “गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएँगे”।

  • OMR उत्तर-पत्रक में हर प्रश्न के 5 गोले होते हैं — A, B, C, D उत्तर के लिए और E उस स्थिति के लिए जब आप प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते।
  • अगर किसी प्रश्न में पाँचों में से कोई भी गोला नहीं भरा, तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काटा जाएगा।
  • अगर कुल प्रश्नों में से 10% से अधिक प्रश्नों में पाँचों में से कोई विकल्प नहीं भरा, तो अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किया जाएगा।

यानी रणनीति साफ है: जो प्रश्न नहीं आता, उसमें अंदाज़ा लगाने से नुकसान नहीं है; और कोई प्रश्न बिल्कुल खाली न छोड़ें — कम से कम E भरें। (ध्यान दें: REET Mains का नियम अलग है, वहाँ गलत उत्तर पर अंक कटते हैं।)

स्रोत: BSER — REET 2024 प्रश्न-पुस्तिका PL-1 (कवर पेज व अंतिम पृष्ठ के निर्देश)। अगले चक्र के notification में नियम बदल सकते हैं।

पात्रता जांचें

क्या आप Level 1 या Level 2 के लिए योग्य हैं?

Eligibility देखें →