मुख्य सामग्री पर जाएं
राष्ट्रीय · योजना

दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ, 11,440 करोड़ रुपए का बजट

11 अक्टूबर 2025 · Raj Study संपादकीय टीम

याद रखें · एक पंक्ति में

अक्टूबर 2025 में केंद्र सरकार ने 11 अक्टूबर को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया, जिसकी घोषणा केंद्रीय बजट 2025-26 में की गई थी।

क्या हुआ

मिशन की अवधि छह वर्ष (2025-26 से 2030-31) है, जिसका बजट 11,440 करोड़ रुपए है। लक्ष्य 2030-31 तक दलहन उत्पादन को 35 लाख टन तक बढ़ाना, खेती का क्षेत्र 310 लाख हेक्टेयर तक विस्तारित करना तथा उत्पादकता 1,130 किग्रा/हेक्टेयर तक बढ़ाना है। इसके तहत 1,000 प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित होंगी, अरहर, उड़द व मसूर की PM-आशा के मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत अगले चार वर्षों तक 100% खरीद होगी। भारत विश्व में दलहन का सबसे बड़ा उत्पादक व उपभोक्ता है।

मुख्य तथ्य

  1. 1शुभारंभ: 11 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली; बजट: 11,440 करोड़ रुपए; अवधि: 2025-26 से 2030-31।
  2. 2लक्ष्य: 2030-31 तक 35 लाख टन दलहन उत्पादन, 310 लाख हेक्टेयर क्षेत्र, 1,130 किग्रा/हेक्टेयर उत्पादकता।
  3. 3भारत विश्व में दलहन का सबसे बड़ा उत्पादक व उपभोक्ता है।

परीक्षा में ऐसे पूछा जा सकता है

नई कृषि आत्मनिर्भरता योजनाओं के लक्ष्य, बजट व अवधि RAS मुख्य परीक्षा के कृषि-अर्थव्यवस्था प्रश्नपत्र में विस्तार से पूछे जाते हैं।

स्थायी GK: PM-आशा (प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान) किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने की एक छत्र योजना है, जो 2018 में शुरू हुई थी।

इसी विषय पर और