राजस्थान सरकार व PNB के बीच 21,000 करोड़ रुपये के निवेश समझौता
6 सितंबर 2025 · Raj Study संपादकीय टीम
याद रखें · एक पंक्ति में
सितंबर 2025 में राजस्थान सरकार व पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बीच 'राइजिंग राजस्थान' पहल के तहत समझौता हुआ।
क्या हुआ
6 सितंबर 2025 को हुए इस समझौते के तहत PNB अगले पांच वर्षों में डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय समावेशन, सड़क-परिवहन, ऊर्जा तथा पेयजल व स्वच्छता क्षेत्रों में 21,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा।
मुख्य तथ्य
- 1PNB द्वारा 5 वर्षों में 21,000 करोड़ रुपये निवेश
- 2'राइजिंग राजस्थान' पहल के तहत समझौता
- 3डिजिटल बैंकिंग, ऊर्जा व परिवहन क्षेत्र शामिल
परीक्षा में ऐसे पूछा जा सकता है
राज्य के प्रमुख निवेश समझौतों (MoU) की राशि व क्षेत्र RAS प्रारंभिक परीक्षा में पूछे जाते हैं।
स्थायी GK: 'राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट' दिसंबर 2024 में जयपुर में आयोजित हुआ था, जिसमें राज्य को कई लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले।