मुख्य सामग्री पर जाएं
राष्ट्रीय · राजव्यवस्था

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 (TFYC 3.0) की शुरुआत

9 अक्टूबर 2025 · Raj Study संपादकीय टीम

याद रखें · एक पंक्ति में

अक्टूबर 2025 में शिक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से 9 अक्टूबर को 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 (TFYC 3.0) शुरू किया गया।

क्या हुआ

अभियान छह प्रमुख रणनीतियों को प्राथमिकता देता है- जन जागरूकता अभियान, तंबाकू नियंत्रण कानूनों का क्रियान्वयन, तंबाकू-मुक्त गांव पहल का विस्तार तथा सोशल मीडिया पर पहुंच बढ़ाना।

मुख्य तथ्य

  1. 1शुभारंभ: 9 अक्टूबर 2025 (60 दिन तक चलने वाला अभियान)।
  2. 2संयुक्त क्रियान्वयन मंत्रालय: शिक्षा, गृह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।
  3. 3रणनीति: जागरूकता, कानून क्रियान्वयन, तंबाकू-मुक्त गांव, सोशल मीडिया पहुंच।

परीक्षा में ऐसे पूछा जा सकता है

युवाओं में तंबाकू नियंत्रण हेतु संयुक्त मंत्रालयी अभियानों की जानकारी RAS मुख्य परीक्षा के लोक स्वास्थ्य प्रश्नपत्र में उपयोगी है।

स्थायी GK: भारत में तंबाकू नियंत्रण मुख्यतः 'सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003' के तहत विनियमित होता है।

इसी विषय पर और