मुख्य सामग्री पर जाएं
📚
अध्याय 3 · आर्थिक समीक्षा 2025-26

शिक्षा एवं ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था

Education & Knowledge Economy

साक्षरता, नामांकन, उच्च शिक्षा व कौशल।

13 टॉपिक31 फ्लैशकार्ड22 MCQPDF डाउनलोड
🎯

दृष्टि — विकसित राजस्थान 2047

Vision — Viksit Rajasthan 2047
PreMains

शिक्षा एवं ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था का दृष्टि-वक्तव्य

  • 2047 तक विद्यार्थी-केंद्रित, समावेशी व प्रौद्योगिकी-संचालित शिक्षण प्रणाली — पहुँच, समानता व उत्कृष्टता सुनिश्चित; क्रिटिकल थिंकिंग, रचनात्मकता व बहुविषयी शिक्षण को बढ़ावा।
  • संस्कृत को आधुनिक शिक्षा से एकीकृत कर सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण; जीवंत विज्ञान-प्रौद्योगिकी तंत्र से राजस्थान वैश्विक ज्ञान व अनुसंधान का केंद्र बनेगा।
  • प्री-स्कूल से कक्षा 12 तक समावेशी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा — सामाजिक/लैंगिक/क्षेत्रीय असमानता घटाना, न्यूनतम शैक्षिक मानक, व्यावसायिक-खेल-शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा।
🏫

स्कूली शिक्षा — अवसंरचना

School Education — Infrastructure
PreMains
विवरणसंख्या/मान
प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय44,934
उच्च माध्यमिक विद्यालय19,950
सरकारी विद्यालयों में नामांकन72.93 लाख
उत्कृष्ट विद्यालय (ग्राम पंचायत स्तर)8,373
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय3,737
प्राथमिक शिक्षा — नामांकन / छात्र-शिक्षक अनुपात22.72 लाख / 13:1
माध्यमिक शिक्षा — नामांकन / छात्र-शिक्षक अनुपात50.22 लाख / 18:1
दोनों छात्र-शिक्षक अनुपात NEP 2020 की अनुशंसित 30:1 से बेहतर हैं।
📊

शैक्षिक संकेतक (2024-25)

Education Indicators (2024-25)
PreMains

सकल नामांकन अनुपात (GER)

स्तरGER
प्राथमिक (1–5)88.3
उच्च प्राथमिक (6–8)92.1
प्रारंभिक (1–8)89.7
माध्यमिक (9–10)82.2
उच्च माध्यमिक (11–12)66.1

छात्र-शिक्षक अनुपात (PTR)

प्राथमिक (1–5)उच्च प्राथमिक (6–8)माध्यमिक (9–10)उच्च माध्यमिक (11–12)
18121115

संक्रमण दर / ठहराव दर / ड्रॉपआउट दर

संकेतकमान
संक्रमण दर (Transition)5→6: 93.8 | 8→9: 90.2 | 10→11: 88.2
ठहराव दर (Retention)प्राथमिक(1-5) 83.1 | प्रारंभिक(1-8) 78.7 | माध्यमिक(1-10) 55.9 | उ.माध्यमिक(1-12) 51.9
ड्रॉपआउट दर (Dropout)प्राथमिक(1-5) 3.6 | उच्च प्राथमिक(6-8) 3.6 | माध्यमिक(9-10) 7.7
📚

स्कूली शिक्षा — प्रमुख योजनाएं

School Education — Key Schemes
PreMains
निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना
संचालन
राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक बोर्ड, जयपुर
लाभार्थी
कक्षा 1-8 सभी; कक्षा 9-12 सभी छात्राएं; SC/ST विद्यार्थी; गैर-आयकरदाता अभिभावकों के बच्चे
निःशुल्क साइकिल वितरण योजना
लाभ
राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली समस्त वर्ग की बालिकाओं को साइकिल
ज्ञान संकल्प पोर्टल
प्रारंभ
5 अगस्त 2017; शिक्षा विभाग
योगदान
दानदाता/भामाशाह/CSR द्वारा विद्यालय विकास हेतु। 2025 के 29वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 135 भामाशाह व 91 प्रेरक सम्मानित
लाड़ो प्रोत्साहन योजना (फ्लैगशिप)
प्रभावी/विभाग
1 अगस्त 2024; महिला अधिकारिता विभाग
लाभ (7 किश्तें)
संस्थागत प्रसव ₹2,500; 1 वर्ष+पूर्ण टीकाकरण ₹2,500; कक्षा-1 ₹4,000; कक्षा-6 ₹5,000; कक्षा-10 ₹11,000; कक्षा-12 ₹25,000; स्नातक+21 वर्ष ₹1 लाख — कुल ₹1.50 लाख
मुख्यमंत्री सम्बल योजना
लाभ
विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को निजी संस्थानों में 2-वर्षीय D.El.Ed हेतु ₹9,000 (शिक्षण शुल्क)
मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना
घोषणा
बजट 2022-23; कंप्यूटर/स्मार्ट कक्षा/ई-लर्निंग
सहायता
प्राथमिक मदरसा ₹15 लाख तक, उच्च प्राथमिक ₹25 लाख तक; राज्य:मदरसा समिति 90:10; दिसंबर 2025 तक 305 मदरसे लाभान्वित
🧩

समग्र शिक्षा अभियान

Samagra Shiksha Abhiyan
PreMains
  • राजस्थान में क्रियान्वयन: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद (एकल राज्य कार्यान्वयन समिति); केंद्र:राज्य 60:40; प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक; SSA, RMSA व शिक्षक शिक्षा का एकीकरण।

क. प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल व शिक्षा (ECCE)

  • ICDS आंगनबाड़ी सेवाओं के 62,000 केंद्रों में 3-6 वर्ष के 11.90 लाख बच्चे पूर्व-विद्यालय शिक्षा ले रहे हैं।
  • 962 बाल वाटिकाएं MG अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों व 629 बाल वाटिकाएं PM श्री विद्यालयों में संचालित।

ख. गुणवत्ता संवर्धन व अभिनव कार्यक्रम

निपुण भारत मिशन (FLN)
लक्ष्य
कक्षा 1-5 को बुनियादी साक्षरता-संख्याज्ञान; 2026-27 तक कक्षा 3 तक हर बच्चा पढ़ना-लिखना-अंकगणित सीखे; NISHTHA (NCERT शिक्षक प्रशिक्षण)
प्रखर राजस्थान / मेगा PTM / PRABAL
प्रखर राजस्थान
पठन कौशल हेतु (मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत)
मेगा PTM
31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी स्कूलों में (कक्षा 3-8)
PRABAL
कक्षा 9-12 हेतु 21वीं सदी के जीवन-कौशल, नेतृत्व, करियर कौशल
🚪

पहुंच एवं ठहराव

Access & Retention
PreMains
स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल
संबद्ध/विवरण
CBSE; कक्षा 1-12; न्यूनतम 55% सीटें बालिकाओं हेतु; NCERT पाठ्यक्रम
विस्तार
27 जिलों के 134 ब्लॉकों में 134 विद्यालय
आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास
विवरण
41 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय (10 मेवात बालिका आवासीय + 20 NSCB बालिका छात्रावास + 11 अनाथ/बेसहारा आवासीय); कुल छात्रावास क्षमता 3,900
परिवहन वाउचर योजना
दूरी मानदंड
कक्षा 1-5: 1 किमी; 6-8: 2 किमी; 9-10: 5 किमी से दूर; ग्रामीण लड़कियों/शहरी विद्यालय छात्र; वाउचर SMC द्वारा
निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (RTE)
लागू/प्रावधान
राज्य में 1 अप्रैल 2010 से; निजी स्कूलों में 25% आरक्षण; आय सीमा ₹1 लाख → ₹2.5 लाख

गुणवत्ता, नवाचार व NEP

Quality, Innovation & NEP
PreMains
निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना
लाभ
कक्षा 1-8: ₹600/विद्यार्थी (DBT); कक्षा 9-12 छात्राएं: यूनिफॉर्म (सिलाई सहित)+स्कूल बैग ₹800 (DBT)
कला उत्सव
विवरण
कक्षा 9-12; 6 विषय (गायन, वाद्य संगीत, नृत्य, रंगमंच, दृश्य कला, पारंपरिक कहानी); राजस्थान से 15 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर
PM श्री योजना (PM SHRI)
प्रारंभ
7 सितंबर 2022; NEP 2020 अनुरूप मॉडल स्कूल (हरित/डिजिटल/नवाचार)
राजस्थान
639 स्कूलों में लागू (90 प्रारंभिक + 549 माध्यमिक; 1 संस्कृत शिक्षा विद्यालय सहित)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020
जारी
29 जुलाई 2020; SARTHAQ पहल — 27 चेप्टर में 297 कार्य (8 अप्रैल 2021 जारी)
राजस्थान
202 कार्य राज्यों को; दिसंबर 2025 तक 73 पूरे; 6 समितियाँ; जिला कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष—जिला कलेक्टर; गूगल 202 टास्क ट्रेकर से मासिक समीक्षा
मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (MSRA)
विवरण
स्कूल शिक्षा विभाग; NEP 2020 लागू; NEP बालक/शिक्षक/स्कूल बहुवर्षीय। 29 अप्रैल 2025 से: AI-आधारित ORF मूल्यांकन, छात्र उपस्थिति एप, NIOS ODE, डिजिटल पहलें
👧

लैंगिक समानता व बालिका शिक्षा

Gender Equity & Girls' Education
PreMains
  • 11 अक्टूबर — अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस; 24 जनवरी — राष्ट्रीय बालिका दिवस।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV)
संख्या
364 विद्यालय
बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम
विस्तार
किशोरी बालिकाओं हेतु 628 PM श्री विद्यालयों में; 639 PM श्री विद्यालयों में सुरक्षित विद्यालय वातावरण
मीना-राजू मंच व गार्गी मंच
विवरण
कक्षा 6-8 बालिकाओं हेतु मीना-राजू मंच; कक्षा 9-12 हेतु गार्गी मंच
बालिका शिक्षा फाउण्डेशन
विवरण
स्थापना 30 मार्च 1995; मुख्यालय जयपुर; अध्यक्ष मुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष उपमुख्यमंत्री; उच्च तकनीकी शिक्षा हेतु सहायता

समावेशी, व्यावसायिक, ICT व सामुदायिक

Inclusive, Vocational, ICT & Community
Mains
समावेशी शिक्षा (CWSN)
विवरण
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा में लाना; राज्य मॉडल संसाधन कक्ष — जयपुर व उदयपुर (निःशुल्क चिकित्सकीय व शैक्षिक सेवा)
व्यावसायिक शिक्षा
विस्तार
16 क्षेत्रों को कवर करते हुए 4,019 व्यावसायिक शिक्षा विद्यालय
ICT व डिजिटल पहल
विवरण
दीक्षा पोर्टल (RSCERT ETcell अजमेर ई-सामग्री); मिशन स्टार्ट (ब्लेंडेड लर्निंग, कक्षा 9-12); एकीकृत शाला दर्पण (लाइव डेटाबेस, छात्रवृत्ति मॉनिटरिंग)
सामुदायिक गतिशीलता
विवरण
SMC/SDMC के 5 अभिभावक + 1 जनप्रतिनिधि (कुल 6) को 2-दिवसीय प्रशिक्षण
📖

साक्षरता एवं सतत शिक्षा

Literacy & Continuing Education
PreMains
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम (ULLAS)
प्रारंभ/वित्त
अप्रैल 2022; 15+ आयु; उल्लास एप; केंद्र:राज्य 60:40
डिजिटल
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर 2023: ई-साक्षरता (73 वीडियो, 27,000+ सब्सक्राइबर) व उल्लास राजस्थान (18 वीडियो) YouTube चैनल
FLNAT
प्रथम बुनियादी साक्षरता-संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षण 21 सितंबर 2025 (NIOS); 14.78 लाख शिक्षार्थी
महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालय
विवरण
कुल 14,970; प्रत्येक को ₹500/माह नियमित व्यय
महिला शिक्षण विहार
विवरण
15-30 वर्ष की तलाकशुदा/विधवा/आदिवासी/वंचित महिलाएं; 10वीं तक शिक्षा+व्यावसायिक प्रशिक्षण; झालावाड़ में 100 महिलाएं
🎓

उच्च शिक्षा — संस्थान व छात्रवृत्तियाँ

Higher Education — Institutions & Scholarships
PreMains
  • आजादी के समय राज्य में सामान्य शिक्षा के मात्र 7 महाविद्यालय थे; वर्तमान में 3,218 — 596 राजकीय, 20 राजकीय विधि, 48 राजकीय कृषि, 1,589 निजी, 957 शिक्षक-प्रशिक्षण, 2 स्ववित्तपोषी + 6 निजी सहभागिता।
मुख्यमंत्री बी.एड. सम्बल योजना
लाभ
विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता को B.Ed फीस प्रतिपूर्ति ₹17,880
बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना
प्रारंभ
24 अगस्त 2022; VMOU/IGNOU दूरस्थ UG/PG ट्यूशन फीस पुनर्भरण
मुख्यमंत्री हमारी बेटियाँ योजना
प्रारंभ
2015-16; मेधावी छात्राएं (प्रत्येक जिले में 4, न्यूनतम 75%)
राशि
कक्षा 11-12 कुल ₹1.15 लाख; UG/PG कुल ₹2.25 लाख
कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना
पात्रता
मेधावी छात्राएं (GEN/OBC/EWS/SC/ST/अल्पसंख्यक); आय <₹2.5 लाख; कक्षा 12 RBSE 65%/CBSE 75%
देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन योजना
विवरण
2023; अति पिछड़ा वर्ग (बंजारा, गाड़िया लुहार, राईका, रेबारी, देवासी); आय <₹2.5 लाख; UG ₹10,000/वर्ष, PG ₹20,000/वर्ष
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना
विवरण
कक्षा 12 प्रथम 1 लाख छात्र (आय <₹2.5 लाख); सामान्य ₹500/माह; विकलांग/अल्पसंख्यक ₹1,000/माह
स्वामी विवेकानन्द स्कॉलरशिप (Academic Excellence)
विवरण
THE/NIRF टॉप 1-50 विश्वविद्यालयों में उच्च अध्ययन; 2025-26 बजट ₹150 करोड़
PM-USHA योजना
विवरण
NEP 2020 के 5 स्तंभ (सुलभता, समानता, जवाबदेही, सामर्थ्य, गुणवत्ता); केंद्र प्रवर्तित; केंद्र:राज्य 60:40

नवाचार व अधोसंरचना

  • रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण — 314 राजकीय महाविद्यालयों में; राजस्थान फिनिशिंग स्कूल कार्यक्रम — बजट ₹25 करोड़; ICT लैब व स्मार्ट क्लासरूम; खेल सुविधाएं — 122 राजकीय विद्यालय।
🛠️

तकनीकी, चिकित्सा व संस्कृत शिक्षा

Technical, Medical & Sanskrit Education
PreMains

तकनीकी शिक्षा

  • 73 अभियांत्रिकी महाविद्यालय; 52 प्रबंधन संस्थान; 137 पॉलिटेक्निक कॉलेज; IIT-जोधपुर, IIIT-कोटा, MNIT-जयपुर, IIM-उदयपुर।
  • ITI — कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत (12 महिला ITI); दस्तकार प्रशिक्षण योजना — 44 अभियांत्रिकी + 35 गैर-अभियांत्रिकी व्यवसाय।

चिकित्सा शिक्षा

  • दिसंबर 2025 तक 49 मेडिकल कॉलेज — 6 राजकीय, 1 RUHS संघटक, 24 राजमेस (RajMES), 2 ESI (अलवर व जयपुर), 1 AIIMS जोधपुर, 15 निजी।

संस्कृत शिक्षा व पुस्तकालय

  • 1958 में पृथक निदेशालय; 1998 में पहला संस्कृत विश्वविद्यालय। कुल 2,374 संस्कृत संस्थान (1,872 राजकीय + 502 निजी); SSIERT महापुरा (जयपुर)।
  • राज्य में कुल 323 पुस्तकालय (1 राज्य केंद्रीय + 33 जिला स्तरीय + शेष पंचायत स्तरीय); राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालयों में पहली बार RFID; 33 जिला पुस्तकालयों में प्रतियोगी परीक्षा अध्ययन केंद्र।
🔬

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

Science & Technology
PreMains
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST): 1983 में स्थापित, मुख्यालय जयपुर। राज्य सुदूर संवेदन अनुप्रयोग केंद्र (सरसेक), जोधपुर — प्राकृतिक संसाधनों का मानचित्रण।
  • डिजिटल तारामंडल व नवाचार केंद्र — कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर व बीकानेर में; राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद + संस्कृति मंत्रालय + DST राजस्थान के बीच ₹13 करोड़ (प्रत्येक) का MoU।
  • पेटेंट सूचना केंद्र, जयपुर — IPR (पेटेंट व भौगोलिक संकेतक) जागरूकता। KARYA फेलोशिप — KARYA-2025 के तहत 63 विद्यार्थियों को अनुसंधान फेलोशिप।
  • राजस्थान राज्य नवाचार पुरस्कार — राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 2025; 2 श्रेणियाँ (जमीनी स्तर व उच्च शिक्षण संस्थान); प्रथम ₹1 लाख, द्वितीय ₹51 हजार, तृतीय ₹21 हजार।
  • एस्ट्रो नाईट टूरिज्म (2025-26): विज्ञान केंद्र व पार्क, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल आदि पर 5 कार्यक्रम; ~1,600 प्रतिभागियों ने आकाश दर्शन किया।