मुख्य सामग्री पर जाएं
PYQ · BSER

REET पुराने प्रश्न-पत्र (PYQ) — वर्षवार आर्काइव

REET के जितने भी प्रश्न-पत्र हल सहित उपलब्ध हैं, वे सब यहां वर्ष के अनुसार एक जगह हैं। हर वर्ष के नीचे उसकी अलग-अलग शिफ्ट और Level (Level 1 व Level 2) के पेपर अलग-अलग दिए गए हैं, ताकि आप ठीक वही पेपर खोल सकें जो आपको चाहिए।

हर पेपर में मूल प्रश्न, आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार सही विकल्प, और जहां ज़रूरी हो वहां व्याख्या दी गई है — जिन प्रश्नों को बोर्ड ने बोनस या हटाया घोषित किया, वे भी उसी रूप में चिह्नित हैं। पुराने पेपर हल करना REET की तैयारी का सबसे भरोसेमंद तरीका है: इनसे पता चलता है कि हर विषय से कितने प्रश्न आते हैं, कठिनाई का स्तर क्या रहता है, और कौन से टॉपिक हर बार लौटकर आते हैं।

पेपर हल करने से पहले — परीक्षा का स्वरूप

प्रश्न · अंक150 · 150 (हर प्रश्न 1 अंक)
समय2 घंटे 30 मिनट
नेगेटिव मार्किंगगलत उत्तर पर नहीं; पर कोई विकल्प न भरने पर 1/3 अंक कटता है
पाँचवाँ विकल्प (E)जिस प्रश्न का उत्तर न आता हो उसमें E भरें; 10% से अधिक प्रश्न खाली = अयोग्य
खंडबाल विकास 30 · भाषा I 30 · भाषा II 30 · Level 1: गणित 30 + EVS 30 / Level 2: गणित-विज्ञान या सामाजिक अध्ययन 60
पिछली परीक्षाREET 2024 — 27–28 फ़रवरी 2025 (परिणाम 8 मई 2025)

सुझाव: हर पेपर को घड़ी लगाकर 2.5 घंटे में हल करें, फिर उत्तर-कुंजी से मिलाएँ। बोनस/हटाए गए प्रश्नों को पूरे अंक मानें — बोर्ड ने भी यही किया था।

REET 2024 प्रश्न-पत्र — तीनों शिफ्ट, हल सहित

पेपर हल करने के बाद कमज़ोर टॉपिक पर लौटने के लिए REET नोट्स देखें, और विषयवार अभ्यास के लिए REET प्रैक्टिस प्रश्न बैंक खोलें।

← REET होम