21 नवंबर 2025 करंट अफेयर्स
शुक्रवार · 6 ख़बरें · राजस्थान 5 · राष्ट्रीय 1 · RAS परीक्षा के लिए
क्रांतिकारी चारु चंद्र बोस आर्थिक सशक्तिकरण पुरस्कार योजना लागू
नवंबर 2025 में सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली दिव्यांग बालिकाओं के लिए 'क्रांतिकारी चारु चंद्र बोस आर्थिक सशक्तिकरण पुरस्कार योजना' हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई।
राजस्थान · खेल47वीं अखिल भारतीय विद्युत फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान को कांस्य
नवंबर 2025 में पटियाला (पंजाब) में आयोजित 47वीं अखिल भारतीय विद्युत फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में राजस्थान टीम ने मध्यप्रदेश पावर को हराकर लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता।
राजस्थान · राजव्यवस्थाराजस्थान में पंचायतों के पुनर्गठन हेतु अधिसूचना जारी
नवंबर 2025 में राज्य सरकार ने 41 जिलों में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन व नई पंचायतों के गठन हेतु अधिसूचना जारी की।
राजस्थान · राजव्यवस्थाराज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन जयपुर में आयोजित
नवंबर 2025 में राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन आयोजित हुआ।
राजस्थान · रक्षाबाड़मेर के शहीद सांवलराम बिश्नोई को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक
नवंबर 2025 में गुजरात के भुज में आयोजित सीमा सुरक्षा बल (BSF) के हीरक जयंती समारोह में बाड़मेर के बांदगांव निवासी शहीद सांवलराम बिश्नोई को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय · कला-संस्कृतिदूसरा भारतीय कला महोत्सव 2025 सिकंदराबाद में आयोजित
नवंबर 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निलयम में दूसरे भारतीय कला महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया।