28 सितंबर 2026 करंट अफेयर्स
सोमवार · 7 ख़बरें · राजस्थान 4 · राष्ट्रीय 3 · RAS परीक्षा के लिए
राजस्थान में 63 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम संपन्न
25 से 27 सितम्बर 2026 तक राजस्थान के 63 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम में 1 करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया।
राजस्थानज्ञान भारतम मिशन के तहत राजस्थान में पाण्डुलिपि डिजिटलीकरण कार्यशाला
ज्ञान भारतम मिशन के तहत राजस्थान में 23 लाख पांडुलिपियों का सर्वे और 1.24 लाख का डिजिटलीकरण किया गया।
राजस्थानभारत ओडीओपी संगम में राजस्थान के 38 उद्यमों की भागीदारी
7 से 11 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत ओडीओपी संगम में राजस्थान के 38 ओडीओपी उद्यम भाग लेंगे।
राजस्थानराजस्थान ने 90.19 लाख किसान आईडी का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया
राजस्थान ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित 90.19 लाख किसान आईडी का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल कर उत्तर भारत का पहला और देश का छठा राज्य बन गया है।
राष्ट्रीय · खेलसर्वेश कुशारे ने एशियाई खेलों में पुरुष हाई जंप में ऐतिहासिक रजत पदक जीता
सर्वेश कुशारे ने एशियाई खेलों में पुरुष हाई जंप में रजत पदक जीतकर इस स्पर्धा में भारत की पांच दशक की प्रतीक्षा समाप्त की।
राष्ट्रीय · अर्थव्यवस्थाCBDT ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाई
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने ऑडिट के अधीन व्यक्तियों के लिए आकलन वर्ष 2026-27 हेतु आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दी।
राष्ट्रीयभारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास KAZIND-2026 के लिए भारतीय सशस्त्र बल दल रवाना
60 सदस्यीय भारतीय सशस्त्र बल दल 28 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक कजाकिस्तान के ओस्केमेन में KAZIND अभ्यास के नौवें संस्करण में भाग लेने के लिए रवाना हुआ।
28 सितंबर 2026 करंट अफेयर्स क्विज़
राजस्थान में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम कितने आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया गया?